फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student loans do not soil your village

अपने गांव की मिट्टी का कर्ज न भूलें विद्यार्थी

Tue, 12 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Student loans do not soil your village
लैपटाप पकड़े छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
 छात्र-छात्राएं पढ़-लिखकर कितने भी बड़े अधिकारी बन जाएं लेकिन गांव के जमीन के कर्ज को कभी नहीं भूलना चाहिए। अपने गांव के विकास के लिए हर समय सक्रिय रहें। यह बात राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग हेमराज सिंह वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण के दौरान कहीं।
विज्ञापन



जीजीआईसी फतेहगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में 494 लैपटाप वितरित किए जाने थे। लेकिन लैपटॉप लेने के लिए 445 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित हो सके। शेष 49 लैपटॉप वापस तहसील भेज दिए गए। मंत्री हेमराज सिंह वर्मा ने हाईस्कूल के प्रशांत तिवारी, मोहम्मद अदनान, राजमोहन, शिव कुमार और आदिल और इंटरमीडिएट के शिवम, नेहा, निधि यादव, सुचिता सिंह और रुचि शाक्य को लैपटॉप दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पंक्ति प्रभारियों की 50 लोगों की टीम बनाकर लैपटॉप वितरित किए। लैपटॉप वितरित करने से पहले मंत्री हेमराज सिंह वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कितना भी पढ़-लिख जाएं लेकिन पूर्वजों, माता-पिता और बलिदानियों का सम्मान करना कभी न भूलें। सामाजिक और परिवार दोनों जिम्मेदारियों से कभी मुह न मोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जौनपुर के माधौगंज का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 46 आईएएस व आईपीएस अफसर हैं लेकिन विकास के नाम पर गांव में धेला भर काम नहीं किया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस गांव को जनेश्वर मिश्र योजना में शामिल करके गांव में चौमुखी विकास कराया है।


इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण, विधायक नरेंद्र सिंह यादव, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदीप यादव, विश्वास गुप्ता, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, डीआईओएस कमलेशबाबू और प्रधानाचार्या मीना यादव आदि मौजूद रहे। इससे पहले मंत्री ने पौधरोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed