{"_id":"656cc66b695c2e6c340f5f4c","slug":"student-jagmohan-wins-by-writing-calligraphy-with-his-feet-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-5813-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पैरों से सुलेख लिख छात्र जगमोहन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पैरों से सुलेख लिख छात्र जगमोहन ने मारी बाजी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने पैर से सुलेख लिखी तो कोई बच्चा एक पैर से ही दौड़ा। विजेता दिव्यांग छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
रविवार को स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया। 50 मीटर दौड़ के साथ दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सुलेख प्रतियोगिता में दोनों हाथ न होने के बावजूद जगमोहन ने पैर से कलम पकड़कर सुलेख लिखी। जिसे देख बीएसए ने उसे शाबासी दी। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित रिया, रिंकू व राजा आदि छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अनुराग, अमन, अभि राठौर, बालिका वर्ग में इलमा, शशि, कीर्ति, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आनंद कुमार, सचिन, शोभित यादव, बालिका वर्ग में रीता, काजल व कृष्णा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में उषा बाथम, मेघा, रोशनी, सुलेख में जगमोहन, रमेश, पार्थ, प्रियंका, रिषी कुमार, शिवा शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छूकर पहचानो प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, रिया द्वितीय व राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित प्रतियोगिता में अजय कुमार, शिवांक व मेघा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बीएसए ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाह व स्काउट मास्टर वैभव सोमवंशी ने किया। डीसी बालिका शिक्षा नागेंद्र सिंह, डीसी समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह, भूपेश पाठक व संजीव यादव आदि मौजूद रहे।