फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student hanged himself due to domestic dispute

Farrukhabad News: घरेलू विवाद में छात्र ने फंदे से लटक दी जान

Wed, 27 Mar 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Student hanged himself due to domestic dispute
फर्रुखाबाद। घरेलू विवाद में छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी रहीश उर्फ नन्हे कचहरी में काम करते हैं। उनके पुत्र तौकीर(19) ने इंटर की परीक्षा दी थी। तौकीर ने 25 मार्च की भोर कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाया और उस पर लटक गया। लगभग छह बजे परिजन कमरे में पहुंचे। तौकीर को फंदे पर लटका पाया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां रश्मी, भाई तौफीक, तौहीद, सुहेल, जुबैर, चाचा शीबू खान सहित परिवार के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सभी दहाड़े मारकर रोने लगे।। सूत्रों की माने तो काफी समय से तौफीर के घर में विवाद चल रहा था। तौफीर की रुपये के लेनदेन को लेकर बाहर के कुछ लोगों से कहासुनी होने की बात भी सामने आई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर जानकारी की।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया घरेलू विवाद के चलते युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। चाचा शीबू ने बताया कि किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। रुपये के लेनदेन के संबंध में दोस्तों से जानकारी की। वहां भी कुछ निकलकर सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed