{"_id":"634b0a964458ab5c23438314","slug":"student-accuses-principal-of-cutting-hair-farrukhabad-news-knp723479978","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने प्रधानाचार्य पर बाल काटने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने प्रधानाचार्य पर बाल काटने का आरोप लगाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छात्रा ने प्रधानाचार्य पर कमरा बंद कर बाल काटने का आरोप लगाया है। परिजनों के साथ एडीएम से शिकायत की।
कार्रवाई न होने पर छात्रा ने आत्महत्या करने की बात कही। एडीएम ने एएसपी अजय प्रताप को जांच कराने के लिए पत्र भेजा है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जरहरी निवासी छात्रा कोमल अपने पिता दीप चंद्र के साथ शनिवार को एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापित के पास प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची।
उसने बताया कि वह कोकापुर के एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य आए दिन छात्राओं का कमरे में बंद कर गाली गलौज करके उनके बाल काट देते हैं।
इससे कई छात्राएं परेशान हैं, लेकिन प्रधानाचार्य के भय से कुछ कहने से घबराती हैं। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि कॉलेज की मान्यता कक्षा आठ तक है, लेकिन वहां इंटर तक के बच्चें पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम ने पूरे मामले की जानकारी करने के बाद एएसपी को प्रकरण की गंभीरता को देखकर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा और छात्रा को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।