फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strike for not getting electricity for a month

एक माह से बिजली न मिलने से उपकेंद्र पर दिया धरना

Sun, 27 Jun 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Strike for not getting electricity for a month
एक माह से बिजली न मिलने पर धरना
विज्ञापन

कमालगंज। केबल फुंकने से एक माह से बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रसपा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उपकेंद्र पर धरना दिया। वहां विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। शाम को फुंका हुआ केबल बदलने के बाद गांव की बिजली चालू हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
कस्बा के निकटवर्ती गांव महरूपुर राबी में एक माह पूर्व 100 मीटर लंबा बंच केबल फुंकने होने से बिजली गुल हो गई थी। गांव के करीब 150 घरों में संकट था। भीषण गर्मी से परेशान ग्रामीणों ने कई बार कर्मचारियों से बंच केबल बदलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

सुनवाई न होने से परेशान ग्रामीण रविवार सुबह 11 बजे विद्युत उपकेंद्र जा रहे थे। तभी रास्ते से गुजर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर के काफिले को ग्रामीणों ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या सुन अर्चना राठौर भी उपकेंद्र पहुंच गईं। उन्होंने कार्यालय में अपने लेटर पैड पर समस्या लिखकर तत्काल बंच केबल बदलवाने की मांग की। इस दौरान धरने पर बैठे 50 ग्रामीण नारेबाजी करते रहे। वहीं अर्चना ने कहा कि जब तक नया केबल डालकर बिजली चालू नहीं की जाएगी तब तक वह धरने से नहीं उठेंगी। कर्मचारियों ने फोन कर अधिकारियों को अवगत कराया।
इसके बाद 12.40 बजे कर्मचारी नया बंच केबल लेकर सब स्टेशन पहुंचे। लाइनमैन ने गांव पहुंचकर काम शुरू किया। शाम को 3.30 बजे महरूपुर राबी गांव की बिजली चालू हो सकी। तब साढ़े चार घंटे बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पूर्व प्रधान पाल सिंह, अमर, मनोज, आजाद, वीरेंद्र, राजीव, अमित, रामदुलारी, नन्हीं, सावित्री, मीरा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। अवर अभियंता सुजीत कुमार गिरी ने बताया कि ओवर लोड होने से लाइन फुंक जाती है। नया बंच केबल डलवाकर बिजली चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed