फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strike against e-registry continues; no sale deeds executed.

Farrukhabad News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में हड़ताल जारी, नहीं हुए बैनामे

Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Strike against e-registry continues; no sale deeds executed.
फोटो-14 रजिस्ट्री दफ्तर के गेट पर अधिवक्ता के चैंबर में बैठे हड़ताली अधिवक्ता। स्रोत: जागरूक पा
फर्रुखाबाद। प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीनों तहसीलों में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने काम नहीं किया। रजिस्ट्री दफ्तर में सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ता, स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक संयुक्त रूप से दफ्तर के गेट पर स्थित एक अधिवक्ता के चैंबर में डटे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को तीसरे दिन अधिवक्ता सदर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर गेट पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर ई-रजिस्ट्री के वापस न होने तक काम शुरू न करने की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने बैठक कर कहा कि जिलेभर की तहसीलों के अधिवक्ता, स्टांप वेंडर, दस्तावेज लेखक एकजुट हैं। दस्तावेज लेखक संघ के महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है। मान सम्मान की यह लड़ाई जारी रहेगी। अतुल योगेश दीक्षित, विकास सक्सेना, संजीव भारद्वाज, अनूप शर्मा, संजय शाक्य, कुलदीप त्रिपाठी, नासिर खान, नीरज कुमार, रविनेश चंद्र यादव, पंकज राजपूत, गोकुलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed