फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stones pelted at Vigilance team that went for checking, windows of jeep broken

Farrukhabad News: चेकिंग करने गई विजिलेंस टीम पर पथराव, जीप के शीशे तोड़े

Sat, 22 Jun 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at Vigilance team that went for checking, windows of jeep broken
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव याकूतगंज में शुक्रवार को बिजली चेकिंग करने कई विजिलेंस टीम पर पथराव कर दिया गया। भीड़ ने जीप के शीशे तोड़े और मारपीट कर टीम को खदेड़ दिया। बिजली चोरी में केबल काट रहे लाइनमैन को भी पीटा। अवर अभियंता ने 17 नामजद व 180 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


याकूतगंज बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता कैलाश चंद्र पाठक, एसडीओ रामकुमार वर्मा, विजिलेंस टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, जेई वेदप्रकाश भारती टीम के साथ चेकिंग करने पहुंचे। दोपहर करीब 2:15 बजे याकूतगंज के मोहल्ला हाजीगंज में यूसुफ के परिसर में चेकिंग के दौरान मीटर में गए केबल को काटकर बिजली चोरी होते मिली।
विज्ञापन

इस पर लाइनमैन शैलेंद्र कुमार ने पोल पर चढ़कर केबल काट दिया। इससे नाराज यूसुफ व उनके परिजन विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। लाइनमैन से गाली गलौज करते हुए खंभे से उतरते ही उससे मारपीट करने लगे। इससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित भीड़ उन्हें भी गाली गलौज करने लगी। माहौल देख टीम वहां से खिसकी तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। चालक के जीप स्टार्ट करते ही पथराव शुरू हो गया। इससे जीप के एक साइड के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता कैलाश चंद्र पाठक ने घटना के संबंध में यूसुफ सहित 17 नामजद और 180 अज्ञात लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उन्होंने टीम का घेराव करने, कैमरा छीनने का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि घायल लाइनमैन शैलेंद्र के अंदरूनी चोटें अधिक होने से मेडिकल परीक्षण कराने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस को घटना की वीडियो रिकार्डिंग की सीडी भी उपलब्ध कराई है।


महिला के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट



फर्रुखाबाद। बिजलीघर गैसिंगपुर के अवर अभियंता अजीत कुमार ने शनिवार को गांव अजमतपुर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विनीता देवी पत्नी राजीव कुमार एलटी लाइन से केबल डालकर बिजली चोरी करते पाई गईं। जेई ने विनीता देवी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि बिजली चोरी अभियान जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed