फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pelting in two communities after the procession

Farrukhabad News: जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव

Tue, 17 Sep 2024 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in two communities after the procession
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बारावफात जुलूस निकलने के बाद सोमवार दोपहर में ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। पथराव में ग्राम सचिव की कार के शीशे टूट गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। डीएम-एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को बारावफात का जुलूस निकलने के बाद करीब ढाई बजे मोहल्ला दलमीर खां ब्लाॅक मार्ग पर कुछ युवा वापस आ रहे थे। दो समुदाय के युवकों में हूटिंग होने लगी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव होने लगा।
विज्ञापन

ब्लाॅक में काम से आए ग्राम सचिव अरुण कुमार फौजी की कार के शीशे टूट गए। सूचना पर एसओ अमित गंगवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव करने वाले वहां से भाग गए। कार में करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को पकड़ लिया। मौके से मिलीं तीन बाइकें थाने में खड़ी कर ली गईं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अमित गंगवार ने बताया कि जुलूस खत्म होने के बाद दो समुदाय के लोगों में पथराव हुआ है। पुलिस ने एक समुदाय के तीन लोगों को पकड़ लिया है। दूसरे समुदाय के मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह थाने पहुंचे उन्होंने एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ जयसिंह परिहार से घटना की जानकारी की।
मौके पर पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed