फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stone pelting, four injured in dispute over possession of farm

खेत पर कब्जे के विवाद में पथराव, चार घायल

Mon, 07 Nov 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, four injured in dispute over possession of farm
कंपिल। दो बीघा खेत पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। पथराव में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

गांव कमरुद्दीन नगर निवासी रामपाल यादव व गांव हन्या निवासी श्यामवीर के बीच दो बीघा खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रामपाल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। रविवार को श्यामवीर के रिश्तेदार मुकेश फसल बोने के लिए खेत जोत रहे थे। रामपाल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच रामपाल पक्ष के लोगों ने श्यामवीर व उसके रिश्तेदार मुकेश के छह बीघा खेत में खड़ी सरसों की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। इससे विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चल गए। पथराव में श्यामवीर की पत्नी फूलन देवी, उनके रिश्तेदार मुकेश व नेकराम जबकि दूसरे पक्ष से रामपाल यादव के पुत्र उदयपाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस रामपाल यादव उनके पुत्र उदयपाल यादव व भतीजे रामेंद्र को थाने लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामवीर ने पुलिस को बताया कि रामपाल पक्ष ने लाइसेंसी राइफल से हमला किया। जबकि रामपाल पक्ष का आरोप है कि मुकेश आदि दबंगई से उनका खेत जोत रहे थे। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed