{"_id":"635ebd6504b8d3611d033a5a","slug":"sticks-and-sticks-in-ramlila-three-injured-accused-of-firing-farrukhabad-news-knp7257197113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में चले लाठी-डंडे तीन घायल, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में चले लाठी-डंडे तीन घायल, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
राजेपुर। रामलीला देखने के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए और बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। वहीं दूसरी ओर से तीन नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दबाकर जाने से मरने का प्रयास करने की बात कही गई है।
ग्राम खंडौली में इन दिनों रामलीला चल रही है। शनिवार रात को गांव के कौशल किशोर व हिमांशु रामलीला देखने गए थे। वहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट होने लगी। इस पर दोनों पक्षों के लोग आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
कौशल किशोर ने गांव के हिमांशु, प्रशांत, शिवम व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें भाई हरि ओम का गला दबाने तथा घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर से विमल चंद्र ने कौशल किशोर, उमेश चंद्र, हरगोविंद, राजीव, विमल व गांव गांधी निवासी दीपक तिवारी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
इसमें आरोप लगाया कि कौशल ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से उनके ऊपर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। इस दौरान सभी आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की।
इसमें शिवम, राजीव व सर्वेश घायल हो गए। पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।