{"_id":"597634c94f1c1b1e198b45bd","slug":"steal-the-lock-of-the-shoe-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते की दुकान का ताला तोड़ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते की दुकान का ताला तोड़ चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के बबना रोड पर जूते की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। चोर दो घरों में और घुस गए लेकिन परिजनों के जागने पर वह भाग गए। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
कसबा निवासी अनूप कुमार बबना रोड पर अनिल सगर के मकान में किराए पर जूता-चप्पल की दुकान किए हैं। अनिल सगर दूसरे मकान में रहते हैं। बीती रात चोरों ने अनूप की दुकान के ताले तोड़ दिए और अंदर घुस गए। चोर यहां से जूते-चप्पल चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने अनिल सगर के घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए तो चोर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद चोर पास में ही बबलू के घर में घुसे लेकिन यहां भी परिजनों के जाग जाने पर चोरों को भागना पड़ा। शनिवार सुबह अनूप दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। अनूप ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। अनूप ने बताया कि चोर चार झाल जूते-चप्पल की चोरी कर ले गए। करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। कसबा इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन