{"_id":"5ee775c78ebc3e42bd4d9701","slug":"statue-installation-in-temple-built-on-kotwali-gate-farrukhabad-news-knp565614214","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली गेट पर बने मंदिर में हुई मूर्ति स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली गेट पर बने मंदिर में हुई मूर्ति स्थापना
विज्ञापन
मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करते इंस्पेक्टर विनय राय व एसआई यतेंद्र यादव।
- फोटो : FARRUKHABAD
कोतवाली गेट पर बने मंदिर में हुई मूर्ति स्थापना
कायमगंज। कोतवाली गेट पर बनाए गए मंदिर में सोमवार को विधिविधान से हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना हुई। इस दौरान हवन पूजन किया गया। इसमें इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने खुद ही पत्नी अर्चना राय के साथ आहुतियां दीं। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व एएसपी त्रिभुवन सिंह ने भी दर्शन किए।
कोतवाली गेट पर मंदिर निर्माण की शुरुआत 2015-16 में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी यतेंद्र सिंह यादव ने की थी। उनके जाने के बाद से अधूरा पड़ा था। दो माह पूर्व इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने जन सहयोग से निर्माण शुरू कराया। मंदिर बनने के बाद रविवार को नगर में हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई इसके बाद सोमवार को मूर्ति की स्थापना की गई।
सभी पुलिस कर्मियों व नगर के प्रमुख लोगों ने मंदिर में मत्था टेंका। एसआई यतेंद्र सिंह यादव ने नोएडा से आकर दर्शन किए। चेयरमैन सुनील चक, अनुपम अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, डॉ. विकास शर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, चेतन तिवारी, मनोज तिवारी, मनोज गंगवार, मोहम्मद नवाज व अदिलन खां आदि मौजूद रहे।