{"_id":"97355bc5a6b5158e1184db9d38afe4ea","slug":"state-boxing-select-three-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय बाक्सिंग में तीन छात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय बाक्सिंग में तीन छात्रों का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय सब जूनियर बालक वर्ग बाक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियाें ने प्रतिद्वंद्वियों पर मुक्कों की बौछार कर राज्यस्तरीय टीम में जगह बनाई। बीएसए ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कानपुर के ग्रीनपार्क क्रीडा संकुल कानुपर में 10 मार्च को मंडलीय सब जूनियर बालक वर्ग बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 10 खिलाड़ियों ने अलग अलग भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
शांति जूनियर स्कूल भोलेपुर के शैलेंद्र कुशवाह, डिवाइन लाइट स्कूल के करन और सरस्वती विद्या मंदिर के यशलोक यादव ने अपने वर्ग में प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने खिलाड़ियों को बाक्सिंग किट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
बीएसए ने छात्रों के चयन पर खुशी जताते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करने की कामना की।
जिला बाक्सिंग संघ के सचिव संजीव कटियार ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 19 मार्च को कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में होगी। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, प्रदीप यादव, शैलेंद्र यादव, कुलदीप यादव, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।