फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Stadium land proposal for police station building

Farrukhabad News: थाना भवन के लिए स्टेडियम की जमीन का प्रस्ताव

Mon, 11 Mar 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Stadium land proposal for police station building
कमालगंज। अंग्रेजी शासन काल में बने पुलिस थाने के जर्जर भवन से छुटकारा मिलने की उम्मीद बंध गई है। देवरान गढ़िया ग्राम पंचायत में मिनी स्टेडियम निर्माण का मामला अधर में फंस जाने से अब उसी जमीन पर नवीन थाना भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग स्थित पुलिस थाना भवन को 113 साल पहले अंग्रेजी शासनकाल में 1909 में बनाया गया था। 94 वर्ष बीत जाने पर थाने के भवन को 2003 में पीडब्ल्यूडी ने जर्जर घोषित कर दिया। नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भी स्वीकृत हो गया। जर्जर भवन की ईंट, सरिया आदि की नीलामी के लिए पांच लाख 44 हजार तीन सौ 59 रुपये का आकलन किया गया है। थाने के नए भवन के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लेखपाल अभय त्रिवेदी के साथ देवरान गढ़िया में स्थित स्टेडियम की जमीन देखी थी। पूर्व एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी जमीन देखी। इससे पहले नवीन मंडी समिति के पास भूमि देखी गई थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह व एसपी विकास कुमार के थाना दिवस कार्यक्रम के बाद अब जगह को लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी होने की संभावना है। तत्कालीन डीएम मोनिका रानी के समय देवरान गढ़िया की 11 बीघा बंजर जमीन मिनी स्टेडियम के लिए रिजर्व कर दी गई थी। स्टेडियम का प्रस्ताव व पैसा आवंटन स्वीकृत नहीं हुआ। इसलिए अब तहसीलदार की ओर से उक्त जमीन को बंजर में लाकर थाना भवन के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रवींद्र नाथ राय का कहना है कि उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला है। अब नवीन भवन के लिए जरूरी प्रक्रिया तेजी से पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed