फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP's foot march in protest against the derogatory statement on Colonel Sofia

Farrukhabad News: कर्नल सोफिया पर अपमानजनक बयान के विरोध में सपा का पैदल मार्च

Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 15 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP's foot march in protest against the derogatory statement on Colonel Sofia
आवास विकास स्थित लोहिया पार्क में प्रदर्शन करती सपा महिला सभा की कार्यकर्ता। - फोटो : वन विभाग की जमीन पर बने मकान ध्वस्त होने के बाद देखते लोग।
फर्रुखाबाद। ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपमानजनक बयान देने के वाले मध्य प्रदेश के मंत्री के विरोध में सपा महिला सभा ने पैदल मार्च निकाला। कहा कि पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की नेता आवास विकास तिराहे पर एकत्रित हुईं। इसके बाद हाथ में तख्ती लेकर पैदल मार्च करते हुए लोहिया पार्क पहुंचे। कहा कि सेना की महिला अधिकारी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह बयान शर्मनाक है। इससे भाजपा की महिला विरोधी संकीर्ण मानसिकता उजागर होती है। यह न केवल अधिकारी के सम्मान का अपमान है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के आत्मबल पर प्रहार है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव भारतीय सेना ने जो साहस और पराक्रम दिखाया वह सराहनीय है। भारत सरकार की उदासीनता और प्रधानमंत्री की कमजोर कूटनीति देश को निराश करती है। वह अब खुद असफल निर्णयों के उदाहरण बन चुके हैं।
विज्ञापन

इसमें महानगर अध्यक्ष महिला सभा पूजा कठेरिया, लक्ष्मी राजपूत, वसुधा, रीना कठेरिया, पूनम बाथम, अनीता देवी, लीलावती देवी, सिम्मी, राखी, शिल्पी, बबली, आरती यादव, सरला, सविता, सीमा, मीना देवी, सरिता, माला, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed