फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Spender rod broken, water in 16 thousand houses stalled

स्पेंडल रॉड टूटी, 16 हजार घरों का पानी ठप

Sun, 05 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Spender rod broken, water in 16 thousand houses stalled
शहर के मोहल्ला कटरा बक्सी में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। टाउन हाल स्थित पानी की टंकी की स्पेंडल रॉड टूटने से तीन दिन से 11 मोहल्लों की पेयजलापूर्ति ठप है। करीब 16 हजार घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां सबमर्सिबल की संख्या काफी कम है। ऐसे में लोग सुबह और शाम हैंडपंपों पर लंबी लाइनें लगाकर पानी के इंतजार में खड़े रहते हैं। कई बार तो पानी भरने के लिए झगड़े की नौबत आ जाती है। नगर पालिका के जोन प्रभारी ने शनिवार को रॉड खुलवाकर मरम्मत के लिए भिजवाई है। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टाउन हाल टंकी से कटरा बख्शी, रकाबगंज, बजरिया, लोहाई रोड, पक्का पुल, कुचिया, चीनीग्रान, बाग रुस्तम, करामत खां, तलैया साहबजादगान, नाला सिम्तशुमाल आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती है। स्पेंडल रॉड टूटने से इन मोहल्लों की पानी की आपूर्ति ठप है। इन मोहल्लों के ज्यादातर लोग सप्लाई होने वाले पानी पर ही निर्भर हैं। नियमित आपूर्ति होने से बहुत से लोगाें ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रखी है। हालांकि कई लोगों ने सबमर्सिबल भी लगवा रखा है। अब उन्हीं से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉड अचानक टूट गई थी। उसे खुलवा दिया गया है। मरम्मत होने में कुछ समय लगता है। कोशिश है कि रविवार को रॉड डालकर पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी जाए। -रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
सप्लाई के पानी से ही चलता है काम
लोहाई रोड के गोपाल कश्यप ने कहा कि पालिका के पानी का प्रयोग हर घर में होता है। पानी मिलने से सबमर्सिबल यदाकदा ही चलानी पड़ती है। ऐसे में बिजली का बिल कम आता। अब स्थिति बेहद खराब है।
जल्द किया जाए समाधान
चीनीग्रान के रईस ने बताया कि मोहल्ले में पानी को लेकर हायतौबा है। तीसरा दिन है पानी नहीं आया। पालिका के जिम्मेदार कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम लोगों को मुसीबत हो रही है। समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
पानी के लिए हो रही दिक्कत
कटरा बख्शी के नसीम ने कहा कि पानी की सप्लाई ठप होने से परिवार के लोग दिन भर हैंडपंप पर भाते हैं। घर में पानी का खर्च अधिक होता है। सबसे ज्यादा दिक्कत दूसरी और तीसरी मंजिल पर रह रहे लोगों को हो रही है।

सुबह से ही लगानी पड़ती है लाइन
कटरा बख्शी के गुफरान कहते हैं कि सुबह अंधेरे में उठकर पानी भरना मजबूरी है। बच्चे और महिलाएं दूरदराज हैंडपंपों पर बाल्टी रखकर लाइन लगा लेते हैं। नगर पालिका को शीघ्र समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed