फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Speeding roadways bus collides with dumper, one dead, 21 injured

Farrukhabad News: तेज रफ्तार रोडवेज बस डंपर से टकराई, एक की मौत, 21 घायल

Sat, 16 Nov 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Speeding roadways bus collides with dumper, one dead, 21 injured
राजेपुर। घने कोहरे में तेज रफ्तार रोडवेज बस इटावा-बरेली हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। बस में सवार एक युवती की मौत हो गई, 21 अन्य घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद से बस के चालक-परिचालक फरार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम नोयडा से हरदोई डिपो की बस 60 सवारियां लेकर चली। थाना क्षेत्र के जैनापुर के पास इटावा-बरेली हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। मशीन खराब होने के कारण सड़क पर डंपर खड़े थे। रात करीब 2.30 बजे कोहरे के कारण बस सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। कुछ देर बाद अर्टिका कार भी बस में घुस गई। हरदोई डिपो के चालक राघवेंद्र व परिचालक यतींद्र कुमार मौके से भाग निकले। जेसीबी की सहायता से बस से सवारियों को बाहर निकाला गया। हादसे में सुरसा हरदोई निवासी सहाना (19) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शहनूर निवासी अटवा कटैया हरदोई एवं शशी निवासी पटपडगंज दिल्ली को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। पटपडगंज दिल्ली निवासी शशी (35) बस में कंडक्टर के पास वाली सीट पर बैठी थी। उन्हें मुश्किल से दमकल और पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में यह हुए घायल

फर्रुखाबाद। दादरी से हरदोई डिपो की बस में बैठकर आ रहे 16 यात्री दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों में जीशान, शहीम, शबनम, हर्षित, शहनूर, राजा, शशी, शरमीन, नूरजहां, कलीम, अलीम, फहीम, शबाना, रहीम, रोजी, हसनीन, रूबी, जीशान, आफरीन, जायरा, रुखसार हैं। जिन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लगाया गया। गंभीर घायल आठ घायलों को भर्ती कर लिया गया। शेष को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैंचीधाम दर्शन करने जा रहे थे कार सवार
अर्टिगा कार सवार कानपुर के रामपुर्वा निवासी प्रशांत अवस्थी और इशान नैनीताल में बाबा नीबकरोरी के दर्शन करने के लिए कैंचीधाम जा रहे थे। कार प्रशांत चला रहा था। दोनों सीट बेल्ट लगाए थे। हादसे के समय एयरबैग खुल जाने से दोनों की जान बच गई, मामूली घायल हैं। प्रशांत ने इसे बाबा का आशीर्वाद बताया। प्रशांत की पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत है।


घायलों में एक ही परिवार के 12 सदस्य

हादसे में एक ही परिवार के 12 सदस्य घायल हो गए। परिवार के लोग नोयडा के सेक्टर 23 में सिलाई का काम करते हैं। जनपद हरदोई में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
---------------------------


तेज गाने बजाकर ड्राइवर चला रहा था बस, नाच रहा था एक युवक



-ढाबे में रुककर ड्राइवर और परिचालक ने पी थी शराब



-तेज बस चलाने से मना किया तो म्यूजिक तेज कर दिया।



-पिता की मौत की सूचना पर परिवार के 12 सदस्य जा रहे थे हरदोई



संवाद न्यूज एजेंसी



फर्रुखाबाद। रोडवेज बस की डंपर से भिड़ंत के बाद घायल हुए यात्रियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का उपचार करने के लिए सर्जन व अन्य चिकित्सकों को भी बुलाया गया। जानकारी पर पहुंचे एडीएम ने घायलों से जानकारी की। सीएमएस को सभी का व्यवस्थित उपचार करने के निर्देश दिए।



हादसे में घायल हुई शबनम ने बताया कि वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दादरी से हरदोई जा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे बस में सवार हुई। उनके साथ परिवार के 12 सदस्य थे। पहले तो बस ठीक चलती रही। कुछ देर चलने के बाद रात दस बजे ड्राइवर ने बस एक ढाबे पर खड़ी कर दी। सवारियों से खाना खाने को कहकर चालक राघवेंद्र, परिचालक यतींद्र कुमार खाना खाने चले गए। इस दौरान इन लोगों ने शराब पी ली थी। 11 बजे बस यहां से रवाना हुई। बस चलने पर चालक काफी लापरवाही से बस को चला रहा था। उसके साथ ही अन्य सवारियों ने ड्राइवर से धीरे चलने को कहा। लेकिन चालक ने किसी की भी नहीं सुनीं। लोगों की बात को अनसुना कर उसने बस में तेज आवाज में गाना बजाना शुरू कर दिया। चालक के पास बैठा एक युवक नशे की हालत में चलती बस में नाच रहा था। हादसे के समय वह जाग रही थी। रात करीब 2.30 बजे तेज आवाज के साथ झटका लगा। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोर थी कि कुछ समझ नही आया। सीट पर बैठी सवारियां नीचे गिर गई। हर कोई कराह रहा था। कुछ देर बाद जब पुलिस आई तब हम सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


----------
हरदोई के घायल
शरमीम पुत्र यासीन



नूरजहां पत्नी शरमीम



शहाना पुत्री शरमीम(20) मृतका



कलीम पुत्र शरमीम (19)



अलीम पुत्र शरमीम (14)



फहीम पुत्र शरमीम(12)



रहीम पुत्र शरमीम(08)



शबाना(26) पत्नी राजा,



रोजी(05) पुत्री राजा,



हसनीन(16) पुत्री राजा,



रूबी(12) पुत्री राजा,



जिसान(05) पुत्र राजा



शबनम(38) पत्नी रियासुद्दीन,



अफरिन(20) पुत्री रियासुद्दीन,



शहनूर(14) पुत्र रियासुद्दीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed