{"_id":"684c64eb7884389a080389e7","slug":"sp-taught-traffic-lessons-to-policemen-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125560-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एसपी ने पढ़ाया पुलिसकर्मियों को यातायात का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एसपी ने पढ़ाया पुलिसकर्मियों को यातायात का पाठ
Fri, 13 Jun 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में पुलिसकर्मियों को यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश देतीं एसपी आरती
- फोटो : पुलिस लाइन मैदान में पुलिसकर्मियों को यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश देतीं एसपी आरती सिंह।
फर्रुखाबाद। वर्दी का रौब गांठ कर यातायात नियमों का पालन न करने वाले पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी गई। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिसकर्मियों को आम लोगों की तरह यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जिस तरह पुलिस आम नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कड़ाई बरतती है।ठीक उसी तरह वर्दीधारी लोग भी कड़ाई के साथ यातायात के नियमों का पालन करें।
यातायात नियमों के पालन से दुर्घटना का खतरा कम होता है। यातायात के दौरान की गई एक छोटी से लापरवाही हमारे साथ-साथ हमारे पूरे परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन हर हाल में किया जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
रणविजय सिंह को मिला फतेहगढ़ कोतवाल का चार्ज
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो प्रभारी निरीक्षक बदल दिए हैं। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश को अपराध शाखा भेजा। वहीं अपराध शाखा में तैनात रणविजय सिंह को फतेहगढ़ कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। (संवाद)