{"_id":"6671f75f442d35a01505eaf9","slug":"sp-summoned-for-not-arresting-the-accused-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112534-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर एसपी को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर एसपी को किया तलब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बलवा व अपहरण के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने के मामले में कोर्ट ने एसपी को एक जुलाई को तलब किया है। कोर्ट के आदेश के बाद भी सीओ सिटी व शहर कोतवाल की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
एडीजे विष्णु चंद्र वैश्य की कोर्ट में राज्य बनाम झम्मन आदि के मुकदमे में जनपद कन्नौज कोतवाली सदर मोहल्ला ग्वाल मैदान निवासी संजय मिश्रा, धमेंद्र मिश्रा व गांव दहले पुरवा निवासी अजीत को बलवा व अपहरण के मुकदमे में तीन अप्रैल व चार मई को कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर शहर कोतवाल को प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे।
उसके बाद भी शहर कोतवाल ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 14 जून को एसपी को पत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी करवाकर सीओ स्तर के अधिकारी से प्रपत्रों का निस्तारण करने का आदेश दिया था। सीओ को 18 जून को कोर्ट में तलब किया था। मंगलवार को सीओ कोर्ट में नहीं गए। न ही इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण दिया है। कोर्ट ने इस मामले में एक जुलाई तक तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी को पत्र भेजकर तलब करने के आदेश दिए हैं।