फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP remembers Dr. Lohia on Parinirvan Day

सपा ने परिनिर्वाण दिवस पर डा. लोहिया को किया याद

Mon, 12 Oct 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
SP remembers Dr. Lohia on Parinirvan Day
सपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। समाजवादी चिंतक और जिले से पूर्व सांसद डा. राममनोहर लोहिया के 53वें निर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया गया। सपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया। कहा कि लोहिया के समाजवादी चिंतन को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेता महेंद्र कटियार की अध्यक्षता में तमाम कार्यकर्ता सोमवार को राममनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें महेंद्र कटियार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें जनता, किसान, छात्र, विरोधी निर्णय ले रही हैं। इसका बुरा असर देश और प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है। कार्यकारी जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा, देेश और प्रदेश को फिरकापरस्त, मौकापरस्त स्वार्थी ताकतों से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। डा. राममनोहर लोहिया ने पूरे जीवन गरीबों, मजदूरों की लड़ाई लड़ी। यूनुस अंसारी, चंद्रेश राजपूत, सुलक्षणा सिंह, राघव दत्त मिश्रा, रजत क्रांतिकारी, डॉ हरिओम यादव, मसरूर अहमद खान ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुजिबुल हसन, अरविंद सिंह यादव, समीर यादव, पुष्पेंद्र यादव, संतोष यादव, आनंद गिहार, पंकज गुप्ता, बेचेलाल यादव, राजन यादव, राहुल भाटिया, बबली राजपूत, राजा सिंह, मिर्जा समीर बेग, सरजू सिंह यादव, आदिल अली, मोहम्मद रोशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed