फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP recommends revoking license of SP leader revolver

सपा नेता की रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने को एसपी ने दी संस्तुति

Thu, 31 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
SP recommends revoking license of SP leader revolver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सपा नेता की रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति एसपी ने जिलाधिकारी से की है। भाई पर फायरिंग करने पर पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले ली थी। फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी विवेक माहेश्वरी ने पांच दिसंबर को सपा नेता भाई रजत क्रांतिकारी पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई थी। सपा नेता को जमानत मिल गई है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने एसपी को भेजी रिपोर्ट में लिखा है कि सपा नेता ने लाइसेंसी असलहे का दुरुपयोग कर भाई पर दिनदहाड़े सड़क पर फायर किया। गोली किसी राहगीर को भी लग सकती थी। चौकी पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed