फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP government - friendly businessman Nitin

सपा सरकार व्यापारी हितैषी-नितिन

Tue, 05 May 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP government - friendly businessman Nitin
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी महासम्मेलन में व्यापारियों
विज्ञापन
के हितों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार बनाने में सबसे बड़ा योगदान व्यापारियों का होता है। व्यापारी ही चुनाव में माहौल बनाते हैं।

रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकसभा चुनाव में व्यापारियों को ठगा गया। पिछली सरकारों ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। सपा सरकार व्यापारियों की हितैषी है। व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने को नरेश अग्रवाल ने उद्योग व्यापार संगठन का गठन किया। कहा कि बसपा ने सरकार का पैसा पत्थरों

में लगाकर खजाना खाली कर दिया। भाजपा ने झूठे वादे कर केंद्र में सरकार बनाई। भाजपा सरकार व्यापारियों पर मुकदमे कराने की बात कह रही है। हिम्मत है तो मुकदमे कराकर दिखाए। सपा इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 20 सीटें मिल जाएं तो बहुत हैं।

सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, मेजर एसडी सिंह कालेज के चेयरमैन डा. जितेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, चीनी मिल कायमगंज के उपाध्यक्ष डा. सुबोध यादव, प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल और प्रतीक गर्ग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, प्रफुल्ल गर्ग, पुष्पेंद्र अग्रवाल और गौरहरि अग्रवाल आदि मौजूद रहे। आयोजक प्रतीक गर्ग ने आभार जताया।

महासम्मेलन में रही अफरातफरी
महासम्मेलन में  मुख्य अतिथि के स्वागत के दौरान अफरातफरी मची रही। कार्यक्रम 11 बजे होना था। दोपहर करीब 2.15 बजे मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल कार्यक्रम में आए। इससे पहले करीब 1.30 बजे मंच पर प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन और डा. जितेंद्र अग्रवाल पहुंचे। इसके बाद मुख्य अतिथि के स्वागत करने के लिए मंच पर ही लोग चढ़ गए। नगर अध्यक्ष प्रतीक गर्ग के बार-बार कहने के बावजूद लोग मंच से हटने को तैयार नहीं हुए।

जाम से जूझे शहरी
 महासम्मेलन को लेकर रेलवे रोड पर दोपहर बाद तक जाम लगता रहा। व्यापारी नेताओं की कारों की लंबी-लंबी कतारें सड़क किनारे लग गईं। इसके चलते 11.20 बजे स्टेट बैंक के सामने भीषण जाम लग गया। होरीलाल मार्केट से लेकर सरस्वती भवन तक चौपहिया और दुपहिया वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों का पैदल निकलना तक दूभर था। शाम 4 बजे तक जाम लगा रहा। इसके चलते शहरियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

प्रदेश में डाक्टरों की कमी शीघ्र होगी दूर
बसपा में जाना सबसे बड़ी राजनैतिक भूल थी। वापस सपा में लौटकर इसे सुधारा है। अब सपा में ही रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश में डाक्टरों की कमी को शीघ्र दूर किया जाएगा। यह बात चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।

महासम्मेलन के बाद श्री अग्रवाल ने कहा कि बसपा धोखेबाज पार्टी है। इसमें जाना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। वापस अपनी पार्टी (सपा) में लौटकर भूल को सुधारने का प्रयास किया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में शीघ्र ही चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। डाक्टरों की भर्ती के प्रयास जारी हैं। कहा कि मुख्यमंत्री ने

एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ाकर डाक्टरों की कमी को दूर करने का प्रयास किया है। कहा कि कोई भी सरकारी चिकित्सक अगर प्राइवेट रूप से मरीजों को देखते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के सीएमओ से कह रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed