{"_id":"e1296465c1c6884c58214c2cf9e5ba91","slug":"sp-candidate-selected-of-the-party-highy-kaman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की मंशानुरूप होंगे सपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की मंशानुरूप होंगे सपा प्रत्याशी
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव पार्टी की मंशानुरूप होंगे। इस पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन
शनिवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि इस बार किसी भी कीमत पर पूर्व में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की कारगुजारियाें की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। पदाधिकारियों की भावनाओं से नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एकता से समाजवादी पार्टी निश्चित रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी ब्लाक प्रमुखों के पदों पर विजयी होगी।
विज्ञापन
विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार घोषित प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। डा. सुबोध यादव, नागेंद्र शाक्य, सुरेश यादव, महासचिव असलम शेर खां महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता और ज्याउद्दीन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सुलक्षणा सिंह, ब्रजेश यादव, गोपीनाथ गुप्ता, अनिल मिश्र, राकेश दिवाकर, घनश्याम सिंह, वीके यादव, शिवपाल सिंह, रामरतन शाक्य, हरिओम यादव, राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता मंदीप सिंह ने किया। अंत में सपा नेता नगला हूसा निवासी राजेंद्र अवस्थी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।