फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SP and BJP leaders stayed at the counting center overnight

सपा व भाजपा नेता रात भर मतगणना केंद्र पर डेरा डाले रहे

Tue, 04 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
SP and BJP leaders stayed at the counting center overnight
रात भर मतगणना केंद्र पर डटे रहे सपा व भाजपा नेता
विज्ञापन

कमालगंज। गणना एजेंटों द्वारा लिखे गए बूथवार वोटों के आधार पर अपनी जीत मान रहे जिला पंचायत सदस्य पद के सपा प्रत्याशी व उनके एजेंट रात भर मतगणना केंद्र पर जमे रहे। वहां मौजूद एडीएम से उन्होंने गणना शीटें दिलाने के लिए कहा। साथ ही ये भी कहा कि ऐसा न हो सके तो लिखित दिला दें कि कौन सा प्रत्याशी कितने वोट से आगे है। वहीं भाजपा प्रत्याशी व नेताओं ने अपनी गणना से तीन प्रत्याशियों के जीतने की बात कहते हुए पुनर्मतगणना की मांग रखी। मंगलवार को भी प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना स्थल पर डेरा जमाए रहे।
आरपी डिग्री कॉलेज मतगणना केंद्र पर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को न तो बूथवार गणना शीट उपलब्ध कराई गई और न ही माइक से राउंडवार मिले मतों की घोषणा कराई गई। सोमवार को देर रात गणना समाप्त होने पर एजेंट व प्रत्याशियों द्वारा कागज पर लिखे गए बूथवार मतों के आधार पर सपा व निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव, ताहिरा मिस्कात सिद्दीकी, रश्मिरथी उर्फ छोटू यादव, बंटू नागर आदि ने आरओ से प्रमाणपत्र मांगा। रात में पहुंचे एडीएम विवेक श्रीवास्तव से भी प्रत्याशी व एजेंट मिले।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि जिला पंचायत के आरओ सिटी मजिस्ट्रेट हैं। वह कलक्ट्रेट में गणना शीट की फीडिंग करा रहे हैं। इस पर प्रत्याशियों ने एकत्र शीटों में प्रत्याशियों के वोट बताने के लिए कहा। एडीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से बात करने के लिए कह दिया। वहां मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप, प्रत्याशी राजपाल सुमन व अन्य नेताओं ने कहा कि उनके प्रत्याशी 3 सीटों पर जीत रहे हैं। इस बीच ताहिरा मिस्कात के ससुर पूर्व विधायक ताहिर सिद्दीकी भी पहुंच गए। बावजूद इसके हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed