{"_id":"663686e5b9247c68720b4214","slug":"son-riding-bike-dies-in-collision-with-tractor-mother-injured-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111054-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां घायल
विज्ञापन
नवाबगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव भगौना निवासी निर्देश कुमार (23) शनिवार को मां गोमती देवी को बाइक पर बैठाकर गांव कछपुरा निवासी चचेरी बहन मीरा देवी को देखने जा रहा था। वीरपुर मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के सामने तेजी से आ रहे मौरंग लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। निर्देश सहित मां गोमती देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
निर्देश के सिर पर गंभीर चोट आई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं गोमती देवी के पैरों के ऊपर से पहिया निकलने से उनके दोनों पैर टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर गई। वहां डॉक्टर विशिष्ट कटियार ने निर्देश को मृत घोषित कर दिया।
गोमती देवी की हालत गंभीर होने पर उनको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ आमोद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।