{"_id":"64b6e6a8190d197f660c9915","slug":"son-injured-his-father-by-stabbing-him-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-824-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुत्र ने पिता को चाकूओं से गोदकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुत्र ने पिता को चाकूओं से गोदकर किया घायल
Wed, 19 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत पर सो रहे पिता को पुत्र ने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पुत्र सहित तीन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंधौआ निवासी सुभाष चंद्र का पुत्र साैरभ से विवाद चल रहा है। 16 जुलाई की रात को सुभाष व पत्नी छत पर सो रहे थे। उसी दौरान पुत्र सौरभ व उसका साला आकाश, एक अन्य युवक के साथ छत पर पहुंचे।
सौरभ ने सो रहे पिता पर चाकू से कई प्रहार कर दिए। इसमें सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर पत्नी जाग गई। पुत्र सहित तीनों लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने सुभाष की तहरीर पर पुत्र सौरभ, साले आकाश व एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। सुभाष ने हमले में बहू व उसके परिजनों की साजिश होने की बात भी बताई है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल सुभाष का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने पुत्र की तलाश में दबिश भी मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया है।