{"_id":"664102c3da0d8892680a8f98","slug":"son-conspired-to-get-the-deed-of-mothers-property-done-farrukhabad-news-c-217-1-sknp1022-115251-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साजिशन बेटे ने मां की संपत्ति का बैनामा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साजिशन बेटे ने मां की संपत्ति का बैनामा कराया
Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 12 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। साजिश के तहत बेटे ने मां से भाई व बहनों के हिस्से की संपत्ति का बैनामा करा लिया। मामले में पुलिस ने बेटे समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
जहानाबाद थाने के नसेनिया गांव निवासी मीना परिवार के साथ नई दिल्ली सुखदेव बिहार जशोला ब्लाक-जे फ्लैट नंबर आठ में रहती है। पति स्व. वीरेंद्र सिंह गौतम सेना में थे। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसे अपने मायके सरकी थाना गाजीपुर में कीमती भूमि मिली है।
वह तीन माह पहले बहन की पौत्री मोनी की शादी में शामिल होने दिल्ली से फतेहपुर दुगरेई आई थी। जहां से सरकी पहुंची। सरकी गांव में एक पुत्र जयसिंह रहता है। उसने गांव स्थित जमीन में अपने हिस्से का बैनामा करने का दबाव बनाया। जयसिंह व उसके साथी रिकेश चौहान, मनोज कुमार ने मानसिक रूप से दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
साजिश के तहत दानपत्र पर बेटे ने साथियों संग उससे हस्ताक्षर बनवा लिए। कुछ दिन बाद पता लगा कि जय सिंह ने सभी के हिस्से की संपत्ति पौने सात बीघा अपने नाम लिखाई है। महिला ने कोतवाली में बेटे और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।