फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Somewhere the pipeline is incomplete, water is not flowing in many houses.

Farrukhabad News: कहीं पाइप लाइन अधूरी तो कई घरों में नहीं चढ़ रहा पानी

Fri, 23 Aug 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the pipeline is incomplete, water is not flowing in many houses.
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुतासी में गुरुवार को केंद्रीय टीम ने पहुंचकर जल जीवन मिशन योजना की हकीकत देखी। इस दौरान घरों में किए गए कनेक्शनों में फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। प्रधान ने अधिकारियों के सामने योजना में कमियों का पिटारा खोल दिया।
विज्ञापन



जनपद में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकियों का निर्माण चल रहा है। काम की धीमी प्रगति बढ़ाने के लिए फर्जीवाड़ा भी चल रहा है। ग्राम पंचायत गुतासी में केंद्र सरकार की दो सदस्यीय टीम पहुंची। उनके साथ जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता सजन कुमार, जेई अखिलेश कुमार भी थे।
विज्ञापन

टीम ने पेयजल योजना के कार्यों की हकीकत देखी। टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। टीम ने ग्रामीणों से जलापूर्ति के बारे में भी पूछा। प्रधान आशीष मिश्र ने अधिकारियों को बताया कि गांव में कुल 450 घर हैं। इसके सापेक्ष मात्र 169 घरों में पेयजल कनेक्शन किए गए। विभाग से टीम को 261 घरों में जलापूर्ति करने की रिपोर्ट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी परिसर में गंदगी की भरमार देख जेई अखिलेश कुमार को तीन दिन में सफाई कराने के निर्देश दिए। प्रधान ने केंद्रीय टीम के अधिकारी एसपी सेठी से शिकायत की कि गांव के कई घरों में पानी चढ़ ही नहीं रहा है। कई स्थानों पर तो जलापूर्ति के दौरान पाइप लाइन ही लीक हो जाती है। एक मजरे में तो अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई। इस पर सहायक अभियंता को छूटे मजरे में पाइप लाइन डलवाने व दिसंबर तक शत प्रतिशत काम पूरा कर प्रत्येक घर में जलापूर्ति कर संतृप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed