फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Some say Ram-Ram, some say God...

Farrukhabad News: कोई बोले राम-राम कोई खुदाए...

Wed, 15 Apr 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Some say Ram-Ram, some say God...
फोटाे-16 फतेहगढ़ ​स्थित सिखलाइट रजिमेंटल के गुरुद्वारा में सजा दरबार। संवाद
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर में बैसाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में दो दिन पूर्व शुरू हुए श्री अखंड पाठ की विधिवत समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें रागियों ने देहि शिवा वर मोहे इहै शुभ करमन से कबहूं न टरूं और कोई बोले राम-राम, कोई खुदाए, कोई सेवै गोसैया कोई.. जैसे भजन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सेंटर कमांडेट ब्रिगेडियर मनीष जैन व उनकी पत्नी अंबिका जैन ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। बताया कि रेजिमेंट में अधिकांश जवान सिख धर्म को मानने वाले हैं, इसलिए इस पर्व को विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद की सिख संगत ने भी बड़ी संख्या में दरबार साहिब में हाजिरी लगाई। धर्मगुरु ज्ञानी सर्वजीत सिंह ने खालसा पंथ की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए पंच ककारों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कछहरा पवित्र जीवन का संदेश देता है, केश प्रकृति का उपहार हैं, कंघा उन्हें संवारने का प्रतीक है, कड़ा कर्तव्य की याद दिलाता है और कृपाण शक्ति का प्रतीक है। अंत में गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर हुआ। इसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान रेजिमेंट के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

फोटाे-16 फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रजिमेंटल के गुरुद्वारा में सजा दरबार। संवाद

फोटाे-16 फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रजिमेंटल के गुरुद्वारा में सजा दरबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed