फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Some ran barefoot, some on bicycles and some on bikes towards the coaching centre, causing a lot of screaming and shouting.

Farrukhabad News: नंगे पांव, साइकिल तो कोई बाइक से कोचिंग की तरफ भागा, मची चीख-पुकार

Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Some ran barefoot, some on bicycles and some on bikes towards the coaching centre, causing a lot of screaming and shouting.
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के सातनपुर मंडी के पास लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर में शनिवार दोपहर हुए विस्फोट के बाद जो मंजर सामने आया, उसने हर किसी की रूह कांप गई। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कोचिंग में 50 से अधिक बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन


अचानक तेज धमाके की आवाज गूंजी तो चंद मिनट में ही खौफनाक मंजर दिखने लगा। विस्फोट की खबर फैलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। कोई नंगे पांव, कोई साइकिल, तो कोई मोटरसाइकिल से कोचिंग की ओर दौड़ा। मौके पर पहुंचकर हर मां-बाप अपने बच्चे को खोजने के लिए पागलों की तरह दौड़ता नजर आया। किसी की चीख, किसी का नाम पुकारती आवाजें माहौल को और दहला रही थीं।
विज्ञापन

पास ही मौजूद अजय ने बताया कि चारों तरफ बच्चों की चीखें गूंज रही थीं, हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था। एक बच्ची के पिता सुनील ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी को जिंदा देखा तो वह खुशी से रो पड़े। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मातम और अफरातफरी का ऐसा मंजर था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर सुनकर लोहिया अस्पताल पहुंचे पंकज यादव ने बताया कि उनकी बेटी भी इसी कोचिंग में पढ़ती है। देरी के कारण वह आज पढ़ने नहीं गई थी। भगवान ने उसे बाल-बाल बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed