फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Soldier swindled out of 12.80 lakh with the lure of high returns.

Farrukhabad News: मोटी कमाई का झांसा देकर सैनिक से 12.80 लाख ठगे

Tue, 15 Sep 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Soldier swindled out of 12.80 lakh with the lure of high returns.
फर्रुखाबाद। मोटी कमाई का झांसा देकर सैनिक से तीन साथियों ने 12.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी। सैनिक की बिना सहमति के ही फर्जी ई-मेल आईडी भी बनाई। सैनिक ने इस मामले में फतेहगढ़ कोतवाली में तीन साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात सैनिक विपुल कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली में जनपद फिरोजाबाद के गांव डुगना निवासी संजय सिंह बघेल, ग्रेटर नोएडा के लोटस पनाश सेक्टर 110 निवासी राहुल कुमार महतो व विनय प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि आरोपियों ने क्यूनेट इंटरनेशनल बिजनेस के नाम पर धोखाधड़ी कर 12 लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। उन्होंने कहा कि आरोपी उनके परिचित हैं। उन्हें व परिवार को ऊंची व पक्की आमदनी का झांसा देकर क्यूनेट में पैसा लगवाया। 23 मई 2025 से नौ अक्टूबर के बीच आरोपियों ने मिलकर झूठे वादे करके उनसे 12.80 लाख रुपये लिए और बिना सहमति उसके नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाई। उसके क्यूनेट लॉगिन क्रेडेंशियल रोक लिए और जरूरी जानकारी भी छिपाई।
विज्ञापन

इसके बाद लगातार पैसा लगाने का दबाव डालकर जल्दी और शर्तियां रिटर्न के झूठे वादे किए। बाद में उन्हें पता चला कि क्यूनेट कई धोखाधड़ी के मामलों में शामिल है, इससे पूरे देश में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी। कहा कि रुपये वापस होना असंभव है। जब उसने दबाव डाला तो 70 हजार रुपये वापस किए और 12.10 लाख अब भी बाकी हैं। उसके पास दिए गए रुपये के साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर तेज सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed