{"_id":"e57a56d0c3ce4f03d23f4048041d140f","slug":"soldier-shot-looted-rs-two-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 21 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर सैनिक से दो लाख रुपये लूट लिए। घायल सैनिक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभयपुर के शिक्षक रामकिशन यादव का सैनिक बेटा श्यामवीर छुट्टी पर आया है। वह गुरुवार को अपने रिश्तेदार मलोखर निवासी प्रमोद कुमार यादव के साथ स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा मोहम्मदाबाद से दो लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन
वह इन रुपयों को लेकर छिबरामऊ में प्लाट खरीदने जा रहा था। प्रमोद के मुताबिक 50 हजार रुपये श्यामवीर सिंह ने जेब में रखे लिए और डेढ़ लाख रुपये डिग्गी में रख दिए। वे दोनों सुबह करीब 11.15 बजे डूंगरपुर तिराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से लालरंग की पैशनप्रो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
एक बदमाश ने श्यामवीर सिंह और प्रमोद पर तमंचा तान दिया। वे रुपये छिनने लगे तो श्यामवीर ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली श्यामवीर के पैर में जाकर धंस गई। वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये लूटने के बाद बदमाश गांव रठौरा से होते हुए ज्यौंता की ओर भाग गए।
प्रमोद ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोहिया अस्पताल ले गई। प्रमोद ने बताया कि लुटेरों के चेहरे खुले थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विजय यादव घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
इसके बाद एसपी ने भारतीय स्टेट बैंक में जाकर बैंक प्रबंधक से जानकारी की। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम को भी लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।