फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Solar rooftops will be installed in government buildings to save electricity

Farrukhabad News: बिजली बचत के लिए सरकारी भवनों में लगेंगे सोलर रूफटॉप

Mon, 23 Sep 2024 05:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Solar rooftops will be installed in government buildings to save electricity
फर्रुखाबाद। बिजली की बचत के लिए अधिक भार वाले सरकारी भवनों में सोलर रूफटॉप लगाए जाएंगे। शासन से आदेश आने के बाद अब विभागीय अधिकारियों से सहमति ली जा रही है। इससे जहां बिजली की बचत होगी, वहीं विभाग का बिजली बिल पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन

दिनोंदिन बिजली की खपत भी बढ़ती जा रही है। घरों से लेकर कार्यालयों में एसी, फ्रिज आदि बिजली के उपकरण भी बढ़ते जा रहे हैं। इससे कई बार फीडर भी ओवरलोड हो जाते हैं। सरकारी अस्पतालों में बिजली का अधिक खर्च होता है। चाहे अल्ट्रासाउंड हो या एक्सरे मशीन, वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर में भी अधिक बिजली खपत होती है। यही हाल शिक्षा विभाग का भी है।
विज्ञापन

बिजली की बचत के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार अनुदान देकर सोलर सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। इसके चलते अब शासन से प्रमुख सचिव देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने सरकारी विभागों में सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए आदेश दिया है। इससे जनपद में 25 किलोवाट से अधिक भार का बिजली कनेक्शन चलाने वाले विभिन्न विभागों के 71 भवन चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पुलिस लाइन, लोहिया अस्पताल, इनकम टैक्स ऑफिस, सीएमओ कार्यालय, नगरपालिका, रेलवे, सातनपुर मंडी आदि विभागों में 100 किलोवाट से अधिक भार तक के कनेक्शन हैं। अब इन भवनों में सोलर रूफटॉप लगाने के लिए पीओ नेडा संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पत्र जारी कर विभागाध्यक्षों से सहमति ली जा रही है। इसके लिए फार्मेट पर रिपोर्ट मांगी जा रही है। विभागों से सहमति मिलते ही सोलर पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सोलर रूफटॉप पर आने वाले खर्च का भुगतान विभागीय निदेशालय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed