{"_id":"61e5af6aeed1b75c275ab86f","slug":"sog-caught-more-than-a-hundred-drums-of-spirit-farrukhabad-news-knp675876452","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी ने सौ ड्रम से अधिक स्प्रिट पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी ने सौ ड्रम से अधिक स्प्रिट पकड़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में करीब 100 ड्रम स्प्रिट बरामद की गई है। टीम ने मौके से तीन लोगों को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि बड़ी मात्रा में बरामद स्प्रिट का प्रयोग चुनाव में अवैध शराब बनाने के लिए किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने अभी घटना का खुलासा नहीं किया है।
जनपद कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में जनपद की सीमा के पास एक कारखाने में हजारों लीटर स्प्रिट की सूचना पर सोमवार को एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने फोर्स के साथ दबिश दी। टीम ने कारखाने से सौ ड्रम (40 से 50 लीटर वाले) स्प्रिट बरामद की।
मौके से तीन लोगों को पकड़कर जहानगंज थाने लाया गया। जहां एसओजी प्रभारी व थानाध्यक्ष देवेश कुमार पूछताछ कर रहे हैं। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर देर शाम तक दबिशों का सिलसिला जारी है। स्प्रिट मिलने की सूचना पर आबकारी निरीक्षक भी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।