फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SOG caught many criminals of Lamar gang

Farrukhabad News: एसओजी ने लैमार गिरोह के कई शातिरों को पकड़ा

Mon, 18 Sep 2023 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
SOG caught many criminals of Lamar gang
फर्रुखाबाद। एसओजी ने लैमार गिरोह के कई शातिर युवकों को पकड़ लिया है। पूछताछ में अन्य लोगों के नाम उजागर हुए हैं। एसओजी उनकी तलाश कर रही है। गिरोह के सदस्यों ने ऑनलाइन ठगी की कई वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

अमृतपुर तहसील व थाना सहित राजेपुर क्षेत्र के गई गांवों में लैमार गिरोह के सदस्य रहते हैं। गिरोह के सदस्य ऑनलाइन ठगी का काम करते हैं। ये लोग ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट की फर्जी कंपनी खोलकर लोगों का माल लदवाकर किराया व माल दोनों ही हड़पने का काम करते हैं। कई बार जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, गुजराज, पंजाब की पुलिस लैमार गिरोह की तलाश में दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस ने गांव भरखा के दो युवकों को पकड़ा था। उनको अपने साथ ले गई थी। लैमार गिरोह के सदस्यों ने कम समय में अकूत संपत्ति जुटा ली है। क्षेत्र में लोग उनके रहन सहन को लेकर तरह तरह की चर्चा करते हैं। इसकी भनक एसओजी प्रभारी अमित गंगवार को भी लग गई। वह टीम के साथ पिछले दो माह से गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगे हुए थे। टीम ने शनिवार को गिरोह के कई शातिर लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में कई नाम और उजागर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी ने एक युवक के नहीं मिलने पर उसके पिता व भाई को हिरासत में लेकर राजेपुर थाने में बैठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed