{"_id":"631b841fa539a8711575d872","slug":"sog-also-with-police-farrukhabad-news-knp717273210","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के वाहनों की तलाश के लिए एसओजी की टीम लगाई गई है। वहीं पुलिस की एक टीम को शाहजहांपुर के मिर्जा भी वाहनों की तलाश में भेजा गया।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे गैंगस्टर के मामले में मैनपुरी जेल में बंद हैं। पुलिस ने बसपा नेता व उनके भाई सहित कई के खिलाफ शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।
उसकी विवेचना मऊदरवाजा एसओ आमोद कुमार सिंह कर रहे हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह गैंगस्टर के मुकदमे में बसपा नेता की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
इसमें बसपा नेता व उनके परिजनों के नाम पर दर्ज वाहन भी शामिल हैं। पुलिस ने कुछ दिनों पहले बसपा नेता के भाई ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन की कार को जब्त करके मउदरवाजा थाने पहुंचाया था।
बसपा नेता के घर व गैराज में वाहनों की तलाश की थी, मिले नहीं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस के साथ एसओजी को भी वाहनों की तलाश में लगाया गया है।