फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Social media rages over BJP's district working committee

Farrukhabad News: भाजपा की जिला कार्यसमिति को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान

Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Social media rages over BJP's district working committee
फर्रुखाबाद। भाजपा की घोषित जिला कार्यसमिति को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा घमासान मचा है। इसमें किसी को दोहरा लाभ देने के आरोप लगे हैं, तो कई कार्यकर्ता नजरंदाज किए जाने से नाराज हैं। पदों का दायित्व काम की बजाय चेहरा और करीबी देखकर दिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत ने यह कार्यसमिति घोषित की है। इसमें 24 पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री और आठ मंत्री शामिल हैं। संजीव गुप्ता को लगातार छठवीं बार कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर जानकारी डाली गई कि क्या यह पद भाजपा में आरक्षित होता है। सपा से आए एक पूर्व पदाधिकारी को बिना सक्रिय सदस्यता के ही पद दिया गया। उन्हें एक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि का करीबी बताया जा रहा है। एक पदाधिकारी की पत्नी को सदस्य बनाए जाने पर भी चर्चा गर्म है। पार्टी के लोग परिक्रमा और खातिरदारी करने वालों को विशेष तरजीह मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने इन आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि कोषाध्यक्ष एक ही व्यक्ति कितनी बार भी बन सकता है, इसकी कोई बाध्यता नहीं है। जिलाध्यक्ष के अनुसार, सभी पदाधिकारी सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरी पार्टी से आया व्यक्ति पहले भाजयुमो का पदाधिकारी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed