{"_id":"5ed6567b8ebc3e902828afe0","slug":"social-distencing-not-following-in-market-farrukhabad-news-knp563295116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः सोशल डिस्टेंस के नाम पर होता सौतेला व्यवहार, दुकानदारों से की जा रही अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः सोशल डिस्टेंस के नाम पर होता सौतेला व्यवहार, दुकानदारों से की जा रही अभद्रता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सोमवार को प्रशासन और व्यापारियों के साथ हुई बैठक भी दुकानदारों के भ्रम को दूर नहीं कर सकी। प्रशासन ने बैठक के बाद यह स्पष्ट नहीं किया कि किस रूट के बाजार दोनों तरफ खुलेंगे और कहां की दुकानें एक दिन छोड़कर बारी-बारी से खुलेंगी। इसके चलते फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में मंगलवार को पूरा बाजार खुल गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को हड़काकर एक तरफ का बाजार बंद करा दिया।
अनिश्चय के चलते मंगलवार को लालगेट से बीबीगंज, चौक से रेलवे स्टेशन तक के तमाम व्यापारियों ने दोनों ओर के प्रतिष्ठान खोले। तब खराब हो गई, जब डंडा लेकर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने जबरन एक तरफ का बाजार बंद करवा दिया।
व्यापारियों का कहना है कि सोशल डिस्टेंस का नियम सिर्फ हम दुकानदारों को ही पालन करना है। फतेहगढ़ में सड़क के एक ओर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दुकानें बंद करवाने और खुलवाने का सिलसिला चलता रहा। इससे दुकानदार काफी परेशान हो गए। एक तरफ की दुकानें खुलेंगी या दोनों ओर की दुकानें खुुलेंगी, यह स्पष्ट न होने पर व्यापारियों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी गई।
विज्ञापन
फतेहगढ़ में कानपुर रोड का बाजार दोनों और खुलेगा या एक ओर खोला जाएगा, यह अफसरों ने स्पष्ट नहीं किया। इससे मंगलवार को पूरा बाजार सुबह नौ बजे खुल गया। 11 बजे पुलिस कर्मियों ने एक तरफ की दुकानें बंद करने को कहा। कुछ दुकानें बंद हो गईं।
तभी व्यापारी सोनू गुप्ता व कुमार चंद्र वर्मा व अन्य व्यापारियों ने कहा कि एडीएम से बात होने के बाद बाजार खोला गया है। इससे पुलिसकर्मी लौट गए और जो दुकानें बंद हुई थीं, वह फिर खुल गईं। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दोपहर दो बजे कानपुर रोड पर फतेेहगढ़ चौराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक एक तरफ की दुकानें बंद करा दीं। पूर्व की भांति एक तरफ की दुकानें खोलने के निर्देश दिए।