{"_id":"6520524056a67267890f6384","slug":"smuggler-with-reward-of-rs-15-thousand-arrested-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3755-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
नवाबगंज। एसओजी व एसओ ने 15 हजार के इनामी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांजा तस्कर गैंगस्टर के मुकदमे में काफी समय से वांछित चल रहा था।
मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने जनपद बरेली थाना भौजीपुरा गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी मोहसिन उर्फ भूरा को गांजा तस्करी में साथियों के साथ पकड़कर जेल भेजा था। मोहसिन जमानत पर छूटकर चला गया था। मोहम्मदाबाद में मोहसिन व उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की विवेचना नवाबगंज एसओ जेपी शर्मा कर रहे थे। मोहसिन की तलाश में पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गांजा तस्कर मोहसिन पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार की भोर एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व एसओ जेपी शर्मा को सूचना मिली कि शमसाबाद रेलवे स्टेशन के पास मोहसिन कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर मोहसिन को पकड़ लिया। दोपहर में पुलिस ने मोहसिन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।