फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Smuggled liquor across the country

देश भर में शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपी गए जेल

Mon, 15 Mar 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Smuggled liquor across the country
अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
देशभर में करते थे शराब की तस्करी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। हिमाचल प्रदेश की शराब के साथ पकड़ेगए आरोपी देश भर में तस्करी कर लाई शराब की सप्लाई करते थे। चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को भेज भेज दिया है। ट्रक से 38 लाख रुपये की शराब बरामद हुई है। यूपी में सप्लाई करने वाले यह आरोपी कासगंज के डीलर के पास शराब पहुंचाने जा रहे थे।
मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने संयुक्त अभियान में धीरपुर चौराहा के पास पंजाब के नंबर के ट्रक को रविवार रात रोका था। ट्रक में हिमाचल प्रदेश से तस्करी करके लाई गई अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थीं। ट्रक के साथ चल रही कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन

ट्रक व कार में सवार पंजाब जनपद मोहाली थाना लाडलू तोफापुर निवासी सिमरनजीत सिंह, जनपद बलदेव नगर धरूकोट बेरियर निवासी परमजीत, जनपद बिजनौर थाना व कस्बा नगीना निवासी ललित कुमार, बिहार जनपद छातापुर वार्ड 5 भट्टावारी निवासी बेचन शाह को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने 850 शराब की पेटियां बरामद की हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को बताया कि यह गिरोह देश भर में शराब की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग हिमाचल से तस्करी करके लाई शराब जनपद कासगंज के सिढ़पुरा निवासी प्रदीप यादव को पहुंचाने जा रहे थे। प्रदीप पूरे प्रदेश में शराब की सप्लाई करता है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। एक माह पहले इसी गिरोह की एक ट्रक शराब कासगंज में पकड़ी जा चुकी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ कोतवाली मोहम्मदाबाद में शराब की तस्करी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्रक, कार व चेक में भरी रकम भी पुलिस ने बरामदगी में जोड़ी
आरोपियों के पास से एक ट्रक, एक कार, पांच मोबाइल, एक चेक बुक, साढ़े चार लाख का एक चेक बरामद किया गया। पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए बरामद माल की कुल कीमत 65 लाख रुपये बताई है।

सर्विलांस के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
एसओजी को आरोपियों के मोबाइल से कई शातिर लोगों के नाम पता चल गए हैं जो विभिन्न राज्यों में शराब की सप्लाई करते हैं। उनकी सूची बनाकर एसओजी सर्विलांस के जरिए तलाश में जुट गई है। टीम का मानना है कि पंचायत चुनाव से पहले शराब खपाने के लिए मंगाई जाएगी। इसको लेकर अभी से मुखबिर सक्रिय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed