{"_id":"69308822fe7783ac9100eeb9","slug":"smart-meters-have-become-a-headache-for-electricity-consumers-farrukhabad-news-c-214-1-knj1006-141104-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बने स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बने स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
सौरिख। नगर में लगाए गए बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गए हैं। बिल जमा होने के बाद भी बिजली अचानक गायब हो जाती है। इससे उपभोक्ता बिजलीघर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
नगर के 33/11 बिजली उपकेंद्र से करीब 3473 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। नगर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम तीन माह से चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं उन उपभोक्ताओं को अब बिजलीघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बिजली अचानक कट हो जाती है। उपभोक्ता गौरव, मनोज कुमार, इरफान खान ने बताया कि उनके स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। बिजली अचानक कट हो जाती है जबकि मीटर में आपूर्ति दिखाई देती है। मीटर से आगे उपभोक्ता को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बिजलीघर के चक्कर लगाने पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।
उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के चलते यह स्थिति बनी हुई है। नगर के बिजली पोलों पर नेटवर्क के लिए गेटवे लगाए जा रहे हैं जिससे नेटवर्क सुचारू रहेगा और बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।