फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Slow pace of bridge repairs causes traffic jams for hours

Farrukhabad News: पुल की मरम्मत की सुस्त रफ्तार से घंटों लग रहा जाम

Sat, 20 Sep 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of bridge repairs causes traffic jams for hours
फोटो-32, पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे दोपहिया वाहन। संवाद
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट नेशनल हाईवे 730सी पर स्थित गंगा पुल की मरम्मत कार्य की सुस्त रफ्तार ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुल पर कई घंटे तक लगा जाम लगा रहा। सुबह ड्यूटी जाने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह शहर से गंगापार इलाके में काम करने के लिए जाने वाले कर्मचारियों, शिक्षकों की भीड़ रहती है। वहीं गंगापार इलाके से कई बच्चे स्कूल आते हैं, काफी श्रमिक भी आते-जाते हैं। इससे दोपहिया वाहनों की संख्या में इजाफा होता है। जल्दी निकलने के चक्कर में जहां जगह मिली, वहां से ही निकलने की प्रवृत्ति जाम को बढ़ावा दे रही है।
शुक्रवार को पूरे दिन वाहन जाम में फंसते रहे। दोपहिया चालकों की मनमानी के कारण पुल पर ट्रक, बस और छोटे वाहनों की दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। हजारों वाहन पुल पर फंसने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी दिक्कत हुई। राहगीरों ने बताया कि रोजाना लगने वाले जाम से रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों ने प्रशासन और कार्यदायी संस्था से काम जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जाम लगने की सूचना वह स्वयं मौके पर पहुंच गए। हाईवे के अधिकारियों से बातचीत कर अवरोधक पत्थर हटवाए गए। बड़ी मुश्किल से जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed