फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Slap City Magistrate SP leader

सिटी मजिस्ट्रेट ने सपा नेता को मारा थप्पड़

Fri, 22 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 22 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Slap City Magistrate SP leader
अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों की ठेलियां पलटते चौकी इंचार्ज। - फोटो : अमर उजाला

जेल में बंद बेटे से मिलाई करने जा रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को पकड़ लिया। इटावा-बरेली हाईवे पर हुई दुर्घटना के बाद करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के काफी प्रयास के बाद जाम खुल सका। मृतका के पति ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


थाना अमृतपुर के गांव आसमपुर तितरफा निवासी ओमकार अगिभनहोत्री शुक्रवार को साइकिल से पत्नी उषा देवी (50) को लेकर जिला जेल में हत्या के मामले में बंद बेटे कौशल से मिलाई करने जा रहे थे। जब यह लोग पांचाल घाट उत्तरी बंधा के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय भीड़ होने के कारण उषा साइकिल से उतरकर पैदल चलने लगी। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा। पति ने ट्रक का पीछा कर पांचाल घाट बाजार में स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी संजय यादव मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर चौकी पर बैठा लिया। इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ लग जाने से इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं।

घटना को देखकर पति का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर पटेल, सीओ सिटी योगेश कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह, शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा, मऊदरवाजा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


वाहनों की लंबी कतारें देख पुलिस ने दूसरे वाहन से शव को वहां से हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटा की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। मृतक के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम श्रीपाल निवासी सिकंदरा जिला कानपुर देहात बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed