{"_id":"66a53fa47d11cc4408092de4","slug":"six-players-selected-in-ranji-trophy-trials-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-113885-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रणजी ट्राॅफी ट्रायल में छह खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रणजी ट्राॅफी ट्रायल में छह खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश रणजी ट्राफी में चयन के लिए शनिवार को जिला स्तर पर ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के छह खिलाड़ियों का चयन यूपी रणजी ट्राॅफी के ट्रायल के लिए किया गया। ट्रायल कमला क्लब कानपुर में होगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के नेतृत्व में स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें 20 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गेंदबाजों को दो-दो ओवर फेंकने दिए गए। बल्लेबाजों को दो-दो ओवर बल्लेबाजी करने के लिए दिए गए। इस दौरान गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रणजी ट्राॅफी चयन के ट्रायल में भाग लेने के लिए अमित राजपूत, सनी कुमार, नितिन कुमार, विकास कुमार, बुद्धजीत शाक्य और अजीत राजपूत का चयन किया गया।
सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि यूपी रणजी ट्राॅफी में चयन के लिए ट्रायल कमला क्लब कानपुर में होगा। अभी इसकी तिथि निर्धारित नहीं है। इस अवसर पर डॉ. अमित सक्सेना, अहमद मियां, विनीत कुमार और नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।