फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six people and corona positive met

जनपद में सेना कर्मी सहित छह और कोरोना संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Six people and corona positive met
एंबुलेंस से महिला को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
छह लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात आयी जांच रिपोर्ट में सेना कर्मी सहित छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 101 पर हो गई है। इनमें दो संक्रमित महिला मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 48 मरीज ठीक होकर घर जा चुुके हैं। जिले में अभी 51 केस एक्टिव हैं।
शमसाबाद क्षेत्र के गांव सुतहड़ी निवासी महिला पति व बच्चों के साथ दिल्ली से लौटी थी। इस परिवार पर निगरानी समिति की नजर तक नहीं पहुंची। महिला ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे उसे एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। उसके पति, ससुर व बच्चों को क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

रजलामई निवासी युवक गैस एजेंसी पर दिल्ली में काम करता था। जांच में वह भी पॉजिटिव पाया गया। शहर के मोहल्ला बजरिया बड़ा खेल निवासी वृद्ध बीमार चल रहा था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कर नमूना लिया गया। इसमें वह संक्रमित मिला। इससे दिल्ली से लौटे उसके पुत्रों व पत्नी को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी निवासी युवक गुजरात से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लोहिया अस्पताल में भर्ती है। जांच में वह भी संक्रमित मिला। इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला गीतापुरम निवासी युवक की मिलेट्री हास्पिटल में जांच की गई। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। यह 12 से 15 जून तक एटा जनपद में रहा था। यह सेवानिवृत्त सैनिक का पुत्र है।

वहीं जयपुर से लौटा सेना कर्मचारी मिलेट्री हास्पिटल में भर्ती है। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला है। उसे सेना के ही उच्चस्तरीय अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। शनिवार को पांच और संक्रमितों ने कोरोना को शिकस्त दी है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 101 पहुंच गई है। इनमें दो संक्रमित महिला मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 48 मरीज ठीक होकर घर जा चुुके हैं। जिले में अभी 51 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed