फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six passengers injured in collision between private bus and dumper

Farrukhabad News: प्राइवेट बस व डंपर की भिंड़त में छह सवारियां घायल

Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
Six passengers injured in collision between private bus and dumper
शमसाबाद (फर्रूखाबाद)। डंपर और सवारियों से भरी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार छह यात्री घायल हो गए। करीब 45 मिनट जाम लगा रहा। इसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट बस दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही थी। मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव अमृत नगला निवासी गोविंद बस चला रहा था। जब यह बस शमशाबाद के फैजबाग तिराहे पर पहुंची, कि अचानक ढाई घाट की ओर से बालू लेकर आ रहा डंपर सड़क पर आ गया। अचानक सड़क पर आए डंपर को देखकर बस चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

बस में सवार जनपद कासगंज कोतवाली पटियाली गांव खलौरा निवासी शांति देवी बेहोश हो गई। पुत्री संगीता व दामाद ऋषिकांत घायल हो गए। दिल्ली चमन विहार निवासी गुड्डी, सिरौली निवासी प्रमोद कुमार घायल हो गए। कुछ सवारियों के हल्की चोट आई। घटना को लेकर डंपर चालक व बस के स्टाफ में कहासुनी होने लगी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फैजबाग चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जाम खुलवाया। बस व डंपर को कब्जे में लेकर खड़ा करवा लिया। सवारियां पास के एक नर्सिंग होम में इलाज करवाकर चली गई।

एसओ बलराज भाटी ने बताया कि बस व डंपर की भिंड़त में छह सवारियों घायल हुई। बस व डंपर को कब्जे में लेकर खड़ा करवा लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed