फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six more injured including a doctor

शहर कोतवाली के दो चालकों सहित चार और कोरोना पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Six more injured including a doctor
डॉक्टर सहित छह और मिले संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में एक डाक्टर और शहर कोतवाली के दो चालकों सहित छह लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोतवाली के संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वहीं जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 142 पहुंच गया है।
रविवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद चारों संक्रमितों को एल-1 अटैच डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के दीवान की 22 जून को मौत हो गई थी। 23 जून को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोतवाली सील कर दी गई। 24 जून को सभी पुलिस कर्मियों के नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन सिपाही पॉजिटिव मिले थे। रविवार सुबह जिले में चार और के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें शहर कोतवाली के 48 वर्षीय व 54 वर्षीय दो चालक शामिल हैं। इसके बाद कोतवाली के आसपास रहने वाले लोगों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाजियाबाद से लौटे शहर के मोहल्ला हाता मंगल खां निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। वह भी कोरोना संक्रमित निकला है।
वहीं कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी जिस युवक की शादी थी और बहन व भांजे के संक्रमित मिलने से रद्द हो गई थी उसके परिवार के 37 लोगों के नमूने लिए गए थे। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक के भाई के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सभी को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
उधर, शहर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी 63 वर्षीय डाक्टर मोहल्ले में ही क्लीनिक चलाते हैं। बुखार आने पर उन्होंने दो दिन पूर्व लोहिया अस्पताल में चेकअप कराया। वहां नमूना लिया गया। रविवार शाम आई जांच रिपोर्ट में डाक्टर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी 52 वर्षीय रोडवेज बस कंडक्टर की 20 जून को मौत हो गई थी। 24 जून को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मोहल्ले को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। 26 जून को एंबुलेंस भेजकर मोहल्ले के लोगों का नमूना लिया गया।

रविवार को आई इनमें 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया। उसे एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 142 हो गई है। इसमें 82 ठीक हो चुके और 6 की मौत हो चुकी है। 54 केस अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed