फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six lakh jewellery, cash stolen from uncle-nephew's house

चाचा-भतीजे के घर से छह लाख के जेवर व नकदी चोरी

Thu, 27 Oct 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Six lakh jewellery, cash stolen from uncle-nephew's house
गांव नवाबगंज वीरपुर में कुलदीप के घर बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। चाचा-भतीजे के घर से चोर छह लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। चाचा-भतीजे घर में ताला डालकर ससुराल भाई दूज पर गए थे। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी कुलदीप ठाकुर की गांव में ही साइकिल की दुकान है। वह बुधवार को पत्नी गीता व बच्चों को लेकर भाई दूज मनाने के लिए मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर ससुराल गए थे।
विज्ञापन

उनके घर में ताला पड़ा था। रात को किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से, अलमारी के लॉक तोड़कर सोने की चेन, तीन अंगूठी, कंधनी, एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, पड़ोस में रहने वाले कुलदीप का भतीजा प्रवेंद्र भी बुधवार को पत्नी बबिता व बच्चों को लेकर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना स्थित ससुराल गया था।
उसके मकान में भी ताला पड़ा था। चोर उसके घर में भी दीवार फांदकर घुस गए। चोर प्रवेंद्र के घर से बक्से का ताला तोड़कर सोने के झाले, चांदी के खड़वा, पायल, 10 हजार रुपये व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए।

गुरुवार सुबह कुलदीप व भतीजा प्रवेंद्र ससुराल से वापस आए।
मुख्य गेट का ताला खोलकर मकान के अंदर गए तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। चोर कुलदीप के घर से चार लाख व प्रवेंद्र के घर से दो लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कुलदीप व प्रवेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed