{"_id":"5f04b2988ebc3ea205627a99","slug":"six-lakh-duped-from-a-soldier-posted-in-sp-s-scart-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp569894878","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में एसपी के स्कार्ट में तैनात सिपाही से छह लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में एसपी के स्कार्ट में तैनात सिपाही से छह लाख की ठगी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी के स्कार्ट में तैनात सिपाही से छह लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई गुहार लगाई है। एसपी ने एसओजी को जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने अब तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रह रहे सिपाही योगेश एसपी के स्कार्ट में तैनात है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर काल आई। इनाम का लालच देकर सिपाही से ऑनलाइन छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर क्राइम का शिकार सिपाही ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने एसओजी को पूरे प्रकरण में जांच करने के आदेश दिए हैं।
सिपाही का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि सिपाही योगेश के साथ हुई ठगी के मामले में अभी कुछ हाथ नहीं लगा है।