फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six injured in different road accidents, a death

अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल, एक की मौत

Fri, 02 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six injured in different road accidents, a death

दो अलग-अलग स्थानों पर टेंपो से हुए हादसों में अधेड़ की मौत हो गई। इसके अलावा छह लोग चुटहिल हो गए। हादसेे में घायल दो लोगों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


नगर के बाईपास मार्ग पर एक नर्सिंग होम के बाहर दवा लेकर भरगैन निवासी तवारीक अली, इनकी बुआ नसीमा बेगम, शेरबानो, शमीमा और शिपा टेंपो से वापस जाने लगीं।  तभी  ट्रैक्टर से बंध कर आ रहे रोड रोलर से निकले तार में टेंपो फंस गया।
विज्ञापन


रोलर टेंपो को खींचता हुआ ले गया। इसके बाद टेंपो नाले में जा गिरा। रोलर ने रमापुर दबीर निवासी दूध विक्रेता राजीव कुमार की बाइक को चपेट में ले लिया। रोलर से  कुचल कर उसकी बाइक  क्षतिग्रस्त हो गई। टेंपो में बैठी सवारियां घ्रायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर टेंपो मालिक करीमनगर निवासी शकेब खां और रोलर मालिक ब्रजपाल के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर मामला रफा दफा कर लिया।

वहीं दूसरी घटना कंपिल रोड पर मुबारकनगर गांव के पास हुई। यहां कायमगंज से सवारियां बैठाकर कंपिल जा रहा टेंपो साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।


इसमें बैठे रायपुर निवासी रामभजन और शमसाबाद निवासी मोहम्मद सादिक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां इलाज के दौरान रामभजन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीएचसी के मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed